Aapka Rajasthan

खान सर के खिलाफ केस दर्ज होने पर नेताओं ने कहा- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। फायरिंग मामले में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ बीते दिन हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
 
खान सर के खिलाफ केस दर्ज होने पर नेताओं ने कहा- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। फायरिंग मामले में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ बीते दिन हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इस मामले पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ा यह विवाद बिहार में फैसल खान, जिन्हें 'खान सर' के नाम से जाना जाता है, से शुरू हुआ। उन्होंने अपने एक प्रतिद्वंद्वी पर आरोप लगाया है और यह बात सामने आई है कि यह सच है। खान सर के सुरक्षा गार्डों ने गोली चलाई है। अगर हम देखें तो यह एक बहुत बड़ा कोचिंग माफिया है, जो न सिर्फ बिहार में बल्कि राजस्थान, दिल्ली और हर जगह फैला हुआ है।

टीआर श्रीनिवास ने कहा कि मैं शिक्षा मंत्री, केंद्र सरकार, बिहार सरकार, राजस्थान सरकार और सभी से गुजारिश कर रहा हूं कि एक एसआईटी का गठन करें और जितने कोचिंग संस्थान चल रहे हैं, उन पर नकेल कसी जाए।

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पटना पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच जारी है। जांच के बाद पटना पुलिस की ओर से विधि सम्मत निर्णय किया जाएगा।

वहीं, जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। दो कोचिंग सेंटरों के बीच विवाद हुआ था और एक कोचिंग मैनेजर को जेल भेजा गया था। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि एक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली चलाई थी और बाद में उसने यह बात मान भी ली। कानून के हाथ लंबे होते हैं, मेरा मानना है कि इससा एहसास कोचिंग संस्थाओं को भी हो गया होगा।

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। शिक्षक हर छात्र को शिक्षा और संस्कार सिखाने का काम करते हैं। शिक्षा में संस्कार के बदले बाजार या व्यापार शुरू कर दिया जाए तो उस पर सरकार को नियंत्रण करना ही चाहिए। यह पुलिस जांच का विषय है, लेकिन जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम