Aapka Rajasthan

केरल पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल, सीएम ने किया स्वागत

कोच्चि, 31 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को केरल पहुंचे। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
केरल पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल, सीएम ने किया स्वागत

कोच्चि, 31 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को केरल पहुंचे। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति इससे पहले कर्नाटक में थे, जहां उन्होंने धर्मस्थल स्थित प्रसिद्ध श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजूनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के बेल्थांगडी में सिरी मातृश्री इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया।

औद्योगिक पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि समृद्ध ग्रामीण भारत का सपना सिरी जैसी संस्थाओं के माध्यम से साकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस संस्था ने आजीविका सृजन और उद्यमिता के जरिए हजारों महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने का काम किया है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में सिरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मॉडल देश के अन्य हिस्सों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, राज्यसभा सांसद एवं सिरी के अध्यक्ष डॉ. डी. वीरेंद्र हेग्गड़े, लोकसभा सांसद बृजेश चौटा तथा सिरी की संस्थापक हेमावती वी. हेग्गड़े सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति केरल के कोट्टायम में एक समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह कन्नूर में राज्यसभा सांसद सी. सदानंद मास्टर द्वारा आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर गोवा, कर्नाटक और गोवा के लिए राजधानी दिल्ली से रवाना हुए थे। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है।

गोवा में उपराष्ट्रपति ने समारोह के दौरान पणजी स्थित कला अकादमी में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा के जीवन और कार्यों को समर्पित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और विशेष कवर भी जारी किया और "गोवा इंजीनियरिंग: द नेक्स्ट एरा" नामक एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया।

उपराष्ट्रपति ने गोवा के प्रतिष्ठित ब्रांडों और विशिष्ट व्यक्तियों को पुरस्कार भी प्रदान किए, नियुक्ति पत्र सौंपे, गोपाल रत्न पुरस्कार योजना, स्वयंपूर्ण मित्रों और स्वयंपूर्ण गांवों के तहत पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया और दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत उन्नत बीमा कवर का शुभारंभ भी किया।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस