Aapka Rajasthan

केरल के सीएम वीडी सतीशन ने चौथी की छात्रा के 101 व्यंजनों वाले ‘ओनासाद्या’ के निमंत्रण की सराहना की

तिरुवनंतपुरम, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कांचीयार सरकारी ट्राइबल एलपी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा प्रिसिला प्रवीण के स्नेहपूर्ण निमंत्रण की सराहना की है। प्रिसिला ने उन्हें अपने स्कूल में आयोजित 101 व्यंजनों वाले पारंपरिक ‘ओनासाद्या’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस भावुक मुलाकात और निमंत्रण का जिक्र किया।
 
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इडुक्की के कांचीयार सरकारी ट्राइबल एलपी स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा, युवा प्रिसिला प्रवीण का पाकर मेरा दिल भर आया। उन्होंने मुझे अपने स्कूल के शानदार 101-डिश वाले 'ओनासाद्या' (ओणम के पारंपरिक भोज) के लिए आमंत्रित किया था। सरकारी कामकाज में व्यस्त होने के कारण वह प्रिसिला और स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर ओणम का पारंपरिक भोज नहीं कर सके। हालांकि, छोटी बच्ची के आत्मीय अंदाज और स्नेहभरे शब्दों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि प्रिसिला की असीम खुशी और प्यारी मुस्कान ने उनका दिन बना दिया और वह जल्द ही उससे मिलने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि ओणम केवल एक त्योहार नहीं बल्कि मिल-जुलकर रहने, निस्वार्थ भाव से बांटने और समानता की भावना का प्रतीक है। बच्चों को इन मूल्यों को उत्साह के साथ अपनाते देखना इस बात का प्रमाण है कि केरल की सरकारी शिक्षा व्यवस्था किताबी ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों को भी महत्व देती है।

सतीशन ने 101 व्यंजनों वाली इस शानदार पारंपरिक दावत को तैयार करने वाली स्कूल की हेडमिस्ट्रेस लिंसी जॉर्ज, शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ दया, सामुदायिक भावना और सांस्कृतिक सद्भाव की शिक्षा देना एक संवेदनशील और जिम्मेदार पीढ़ी के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अपने संदेश में सतीशन ने प्रिसिला और कांचीयार ट्राइबल एलपी स्कूल के सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रिसिला का निमंत्रण उनके लिए बेहद खास था। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में आगे बढ़ने, अपने सपनों को पूरा करने और प्यार व एकता की भावना को हमेशा बनाए रखने की अपील की।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम