Aapka Rajasthan

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, श्रीगंगानगर और सीकर के व्यापारियों ने किया स्वागत

श्रीगंगानगर/सीकर, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम का राजस्थान के श्रीगंगानगर और सीकर के चीनी व्यापारियों ने स्वागत किया है।
 
केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, श्रीगंगानगर और सीकर के व्यापारियों ने किया स्वागत

श्रीगंगानगर/सीकर, 15 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम का राजस्थान के श्रीगंगानगर और सीकर के चीनी व्यापारियों ने स्वागत किया है।

चीनी के निर्यात पर रोक लगने पर व्यापारियों का कहना है कि इससे घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें स्थिर रहेंगी, आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में अचानक होने वाली मूल्य वृद्धि पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

गुड शुगर मर्चेंट्स एसोसिएशन (श्रीगंगानगर) के अध्यक्ष कालीचरण अग्रवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पश्चिम एशिया में तनाव और अस्थिरता के कारण सरकार ने घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। इससे उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर चीनी मिल पाएगी और कीमतों में आगे किसी भी बढ़ोतरी को रोकने में मदद मिलेगी।"

गुड शुगर मर्चेंट्स एसोसिएशन (श्रीगंगानगर) के संयुक्त सचिव कमल मिधा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इससे चीनी की कीमतें स्थिर रहेंगी और उनमें अचानक कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। आम लोगों के लिए चीनी खरीदना थोड़ा आसान हो जाएगा।"

गुड शुगर मर्चेंट्स एसोसिएशन (श्रीगंगानगर) के उपाध्यक्ष सीताराम गोयल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "निर्यात के संबंध में सरकार ने जो कदम उठाया है, वह अच्छा कदम है। इससे चीनी बाजार को स्थिर करने में मदद मिलेगी और आम लोगों को फायदा होगा।"

चीनी व्यापारियों ने केंद्र सरकार के चीनी निर्यात पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया और इसे उपभोक्ताओं तथा घरेलू बाजार के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।

वहीं, सीकर के स्थानीय चीनी व्यापारियों ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसे उद्योग के लिए सकारात्मक तथा सराहनीय कदम बताया।

एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, "केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक, यानी चार महीने के लिए चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के कारण चीनी का पूरा घरेलू उत्पादन अब भारत के भीतर ही स्थानीय उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। इससे आम उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले चीनी निर्यात की अनुमति दी थी, जिसके तहत 10 लाख टन चीनी निर्यात करने की इजाजत दी गई थी। इसमें से 8 लाख टन चीनी का निर्यात पहले ही हो चुका है, जबकि 2 लाख टन का निर्यात अभी बाकी था। अब सरकार ने निर्यात पर रोक लगा दी है, जिससे चीनी की कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, कीमतों में और बढ़ोतरी होने की संभावना भी कम हो जाएगी।

--आईएएनएस

एसएके/एएस