Aapka Rajasthan

केजरीवाल के साथ केवल रीढ़विहीन और कमीशनखोर लोग ही रह सकते हैं: कपिल मिश्रा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के साथ केवल रीढ़विहीन कमीशनखोर भ्रष्टाचारी कीड़े ही रह सकते हैं।
 
राघव चड्ढा के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, " यह तो लूट के माल को लेकर आपस की लड़ाई है। पहले दिल्ली और फिर पंजाब को लूटा और अब चोरों में आपस में माल के बंटवारे की ही लड़ाई शुरू हो चुकी है। कहानी बस इतनी है कि अगर किसी के मुंह में जुबान है और पीठ में रीढ़ है तो वह व्यक्ति केजरीवाल के साथ नहीं रह सकता। केजरीवाल के साथ रीढ़ विहीन कमीशन खोर भ्रष्टाचारी कीड़े रह सकते हैं। अगर किसी के अंदर सत्य की आत्मा बची हुई है तो वह केजरीवाल के साथ नहीं रह सकता।''

उन्होंने राघव चड्ढा से कहा, " मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप वहां से बाहर आ रहे हैं, तो जनता को सच बताओ। अपनी पर्सनल पीड़ा बताने से कुछ नहीं होगा। दिल्ली को जो लूटा गया और शराब का गंदा खेल खेला गया है, उसके बारे में बताओ। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ जो सेटिंग की है, उसके बारे में बताओ। पंजाब में ड्रग्स और भ्रष्टाचार का जो खेल खेला जा रहा है और जनता को धोखा दिया जा रहा है, उसके बारे में बताओ। अगर आपको सच दिख गया है, तो आप बाहर आकर जनता के मुद्दे की बात करो। दिल्ली और पंजाब के साथ जो छल किया गया था, उसके बारे में बात करो। उसकी प्रतीक्षा जनता को है।"

इससे पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आम आदमी के नाम पर लूटा फिर माल के बंटवारे में आपस में लड़ पड़े कहानी बस इतनी है, जिसके मुंह में जुबान और पीठ में रीढ़ है उनका केजरीवाल के यहां टिकना असंभव, केजरीवाल के साथ केवल रीढ़ विहीन कमीशन खोर भ्रष्टाचारी कीड़े रह सकते है।''

--आईएएनएस

एसके/वीसी