Aapka Rajasthan

उत्तराखंड के कौडियाला में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

देहरादून, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कौडियाला क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सरियों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।
 
जानकारी के अनुसार, कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे। इनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक उपकरणों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान कुछ यात्री घायल पाए गए। एसडीआरएफ टीम ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह), उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य पूरा करने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद मृतका के शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ, हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ट्रक और कार की गति क्या थी और किन परिस्थितियों में यह टक्कर हुई।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

--आईएएनएस

एबीएम