Aapka Rajasthan

कश्मीर में मई से जुलाई के बीच आठ लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, उत्तराखंड और जयपुर के सैलानियों ने की तारीफ

श्रीनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई और जुलाई 2026 के बीच 8,07,008 पर्यटक पहुंचे। उत्तराखंड और जयपुर से आए पर्यटकों ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, सुहावने मौसम और मेहमाननवाजी की तारीफ की।
 

श्रीनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई और जुलाई 2026 के बीच 8,07,008 पर्यटक पहुंचे। उत्तराखंड और जयपुर से आए पर्यटकों ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, सुहावने मौसम और मेहमाननवाजी की तारीफ की।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए पौडी गढ़वाल के रहने वाले कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा, "मैं उत्तराखंड का रहने वाला हूं और भारतीय सेना में हूं। 10 परिवारों के साथ मैं यहां आया हूं। हम लोगों ने कश्मीर का चार दिन का टूर बनाया है। हम लोगों को यहां बहुत अच्छा लगता है, यहां भी भौगोलिक स्थिति काफी अच्छी है। कश्मीर के लोगों के साथ हम लोगों का अच्छा अनुभव है।"

कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा, "पहले की तुलना में आज कश्मीर की स्थिति काफी अच्छी है। पर्यटकों के लिए माहौल काफी अच्छा है। सभी से अपील है कि वे कश्मीर आएं और यहां का आनंद लें। इससे कश्मीर के लोगों का भी हौसला बढ़ेगा और यहां का विकास हो पाएगा। आज 100 प्रतिशत स्थिति सुधर गई है और काफी बदलाव आया है।"

जयपुर के रहने वाले कश्मीर आए रोहन ने आईएएनएस से कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं और पहली बार कश्मीर आया हूं। दिल्ली की तुलना में यहां का वातावरण बहुत ज्यादा अच्छा है। यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। दिल्ली में रहकर कश्मीर जाने के बारे में सोचने पर तो डर लगता है, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिससे डर लगे। पहलगाम घूमकर आया हूं, सब जगह अच्छा माहौल है। सुरक्षाबलों की पूरी तरह से तैनाती की गई है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी