Aapka Rajasthan

कश्मीर की राजनीति किसी एक पार्टी की जागीर नहीं, पीडीपी विधायक वहीद उर रहमान पारा का एनसी पर तीखा हमला

श्रीनगर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। पीडीपी विधायक वहीद उर रहमान पारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एनसी पर राजनीतिक फायदे के लिए दो बिल्कुल विपरीत विचारधाराओं का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
 
वहीद पारा ने लिखा, "कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पूरी तरह से अपने राजनीतिक फायदे के लिए राजनीतिक विचारधारा के दो बिल्कुल विपरीत छोरों का समर्थन किया है। कभी पाकिस्तान के पक्ष में जनमत संग्रह की बात की, तो कभी भारत से अलग होने की वकालत की। इनके शीर्ष नेताओं ने एक समय जिन्ना को जूतों की माला पहनाई थी, और फिर चुनावों के दौरान भोले-भाले मतदाताओं को बेवकूफ बनाने के लिए पाकिस्तानी नमक लहराया।"

उन्होंने कहा कि ऊपर से देखने पर एनसी मुख्यधारा और सुलह दोनों की बातें एक साथ करती है लेकिन जैसे ही किसी कश्मीरी युवती के राजनीति में आने की खबर सामने आती है तो मानो कोहराम मच जाता है।

पारा ने अपने पोस्ट में शाह रुवा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें न केवल एक समृद्ध राजनीतिक विरासत मिली है, बल्कि उन्होंने अपने निजी जीवन में बहुत गहरे और दुखद नुकसान भी झेले हैं। उन्होंने लिखा, "उन्होंने अपने दादा को मुख्यधारा के चुनावी राजनेता से कट्टर अलगाववादी बनते देखा है। जेल में अपने पिता को आखिरी सांसें लेते हुए बेबसी से देखा है और खुद भी लगातार हमलों का शिकार रही हैं, यहां तक कि उन्हें अपने अपनों के खोने का दुख मनाने तक का मौका नहीं दिया गया।"

वहीद पारा ने सवाल उठाया कि अगर यह युवती कश्मीर की उथल-पुथल भरी राजनीति में कदम रखने का फैसला करती है तो इससे इतनी छोटी सोच वाली असुरक्षा और इतने भद्दे, व्यक्तिगत हमले क्यों होने लगते हैं?

उन्होंने कहा, "कश्मीर की राजनीति किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। और जो लोग गलती से ऐसा मान बैठते हैं, वे ऐसा करके केवल अपना ही नुकसान करते हैं।"

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी