Aapka Rajasthan

कैंसस सिटी में चोरी हुए इंग्लैंड फुटबॉल टीम के उपकरण, जांच में जुटी पुलिस: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के कुछ ट्रेनिंग उपकरण कैंसस सिटी पहुंचने के दौरान चोरी हो गए हैं। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।
 
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान फ्लोरिडा स्थित प्री-टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप से कैंसस सिटी के स्वोप सॉकर विलेज भेजा जा रहा था। इसी दौरान सामान ले जा रही गाड़ी से कुछ उपकरण गायब हो गए। इंग्लैंड की टीम शनिवार को कैंसस सिटी पहुंचने वाली थी और वहां अभ्यास शुरू करने की तैयारी कर रही थी।

स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले को चोरी के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक बयान में बताया, "हम टीम की एक गाड़ी से उपकरण की संभावित चोरी की जांच कर रहे हैं, जो शुक्रवार शाम कैंसस सिटी पहुंची थी और उसमें से कुछ सामान गायब थे। जांच जारी है। आगे की जांच तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।"

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कथित घटना इंग्लैंड के वर्ल्ड कप कैंपेन के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले हुई है, जिसमें थॉमस ट्यूशेल की टीम बुधवार को डलास में ग्रुप-स्टेज मैच में क्रोएशिया से भिड़ेगी। हालांकि, इंग्लैंड फुटबॉल संघ के अधिकारियों को उम्मीद है कि इस घटना का टीम की तैयारियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। टीम के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों के अभ्यास कार्यक्रम में कोई बड़ी रुकावट न आए।

इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल और उनकी टीम शनिवार को कैंसस सिटी पहुंचेगी। ट्रेनिंग का सामान पहले ही भेज दिया गया था ताकि खिलाड़ियों के पहुंचने तक सभी तैयारियां पूरी हो सकें। इंग्लैंड को इस वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इंग्लैंड के पास 2018 विश्व कप सेमीफाइनल में क्रोएशिया से मिली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम