Aapka Rajasthan

कानून का नहीं, बिहार में अब 'बुलडोजर' और 'एनकाउंटर राज': दीपंकर भट्टाचार्य

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने न केवल नीतीश कुमार को सत्ता से हटाया, बल्कि उनके पूरे राजनीतिक विमर्श और शासन मॉडल को ही उलट दिया है। बिहार में अब सुशासन की जगह बुलडोजर और एनकाउंटर, विकास की जगह विस्थापन और सांप्रदायिक सद्भाव की जगह नफरत, मॉब लिंचिंग और हिंसा की राजनीति के मॉडल को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्र-युवाओं और मजदूरों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाइयों को न्यू नॉर्मल बनाया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में पार्टी के पुनः निर्वाचित राज्य सचिव कुणाल, ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, विधायक संदीप सौरभ, आइसा राज्य सचिव धनंजय ने भी संबोधित किया।

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बुलडोजर भाजपा के शासन का प्रतीक है। यह बुलडोजर किसी माफिया, भ्रष्टाचारियों या बड़े अपराधियों पर नहीं चल रहा, बल्कि गरीबों, फुटपाथ दुकानदारों, झुग्गीवासियों और मुसलमानों पर चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई कानून और न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अब बिना किसी निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के लोगों को अपराधी घोषित कर गोली मारी जा रही है। पुलिस खुलेआम कह रही है कि गोली पैर में नहीं, छाती में मारी जाएगी। बुलडोजर और एनकाउंटर की राजनीति के जरिए किसी को भी बांग्लादेशी, अतिक्रमणकारी या देशविरोधी बताकर निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने पिछले चार दिनों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी पारदर्शी जांच के पांच लोगों को गोली मार दी गई और इसमें एक खास समुदाय को निशाना बनाया गया। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश के छात्र-युवा और खासकर जेन जी गहरे आक्रोश में हैं। एक ओर बेरोजगारी चरम पर है, दूसरी ओर भर्ती परीक्षाएं लगातार पेपर लीक का शिकार हो रही हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक शिक्षा व्यवस्था माफिया और भ्रष्टाचार के कब्जे में चली गई है।

उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि नीट और एईडीईओ जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक होना प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि संगठित अपराध तंत्र और राजनीतिक संरक्षण का परिणाम है। लाखों छात्र-युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीएससी