Aapka Rajasthan

कन्नौज में कोयले से भरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौके पर मौत

कन्नौज, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर में यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ने पहले एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद सीधे सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुसकर पलट गया। ट्रक के चपेट में बाइक और स्कूटी भी आ गई, जिससे उस पर सवार लोग दब गए और मौत हो गई। बाइक और स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए। ट्रक की चपेट में एक कुत्ता भी आ गया, जिसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी और राहत दल की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर भीड़ और पुलिस मौजूद है।

कुछ इसी तरह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दिन पहले हुई थी। सिरसोद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खाद से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। इस ऑटो में शादी के बाद लौट रहा परिवार सवार था। ऑटो में राजगढ़ गांव निवासी दूल्हा वीरेंद्र शाक्य की मां अन्वेश शाक्य , बहन भूरिया शाक्य और अन्य परिजन सवार थे। मंदिर में शादी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सभी को ट्रक और खाद की बोरियों के नीचे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

--आईएएनएस

ओपी/एएस