Aapka Rajasthan

कमजोर वो जो सहारा ढूढ़ता है, बसपा अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव: विश्वनाथ पाल

अयोध्या, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बसपा नेता विश्वनाथ पाल ने यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया ब्लॉक गठबंधन पर आरोप लगाया है कि अगर इन गठबंधनों में शामिल दल खुद को मजबूत मानते हैं तो वे 2027 के चुनाव में अकेले मैदान में उतरें, सभी को अपनी जमीनी हकीकत समझ में आ जाएगी।
 
अयोध्या में आईएएनएस से बातचीत में बसपा नेता ने कहा कि लोग कहते हैं कि बीएसपी कमजोर है। कमजोर वह होता है जो बैसाखी ढूंढता है। बीएसपी मजबूत है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो खुद को मजबूत कहते हैं, उन्हें गठबंधन करने की जरूरत क्यों पड़ी? अकेले मैदान में उतरे तो जमीन की हकीकत समझ आएगी।

सपा द्वारा बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) दिवस के रूप में मनाने पर बसपा नेता विश्वनाथ पाल ने कहा कि ये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाटक है। अगर वो पहले कांशीराम का सम्मान करना सीख गए होते, तो उन्हें आज नाटक करने की जरूरत नहीं पड़ती। जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने कांशीराम जी की जयंती पर छुट्टी को निरस्त करने का काम किया। मायावती ने अपने कार्यकाल में अलीगढ़ मंडल में कासगंज नाम से एक जिला बनाया और उस जिले का नाम कांशीराम के नाम पर रखा गया था। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही उसका नाम क्यों बदल दिया? बसपा ने कांशीराम के नाम पर अनेकों संस्थानों के नाम रखे और अनेक योजनाएं शुरू कीं, जिसे समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बसपा नेता विश्वनाथ पाल ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि किसी भी राजनीतिक दल को धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। डॉ. बीआर अंबेडकर ने भारतीय संविधान को बनाने का जो काम किया है, उस भारतीय संविधान में देश में रहने वाले विभिन्न जाति, धर्म और समाज के लोगों को बराबर का सम्मान उन्होंने दिया है। आज राजनीति के नाम पर जो हो रहा है, वह गलत है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस देश में किसी भी धार्मिक गुरु, किसी भी शंकराचार्य और किसी भी जाति या धर्म के व्यक्ति का अपमान नहीं होना चाहिए।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी