Aapka Rajasthan

'काली खेती' के लिए शरद केलकर ने की जैकी श्रॉफ की तारीफ, 'गर्दिश' को बताया कल्ट फिल्म

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर इन दिनों हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'काली-खेती' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने सह-कलाकार जैकी श्रॉफ की फेवरेट परफॉर्मेंस के बारे में बताया। शरद केलकर ने कहा कि फिल्म 'गर्दिश' में जैकी श्रॉफ का अभिनय उनकी ऑल-टाइम फेवरेट परफॉर्मेंस है।
 

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर इन दिनों हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'काली-खेती' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने सह-कलाकार जैकी श्रॉफ की फेवरेट परफॉर्मेंस के बारे में बताया। शरद केलकर ने कहा कि फिल्म 'गर्दिश' में जैकी श्रॉफ का अभिनय उनकी ऑल-टाइम फेवरेट परफॉर्मेंस है।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "फिल्म 'गर्दिश' मेरी ऑल-टाइम फेवरेट है। फिल्म ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी। मैंने ऐसा कोई इंसान नहीं देखा, जिसे ‘गर्दिश’ अच्छी फिल्म न लगी हो। यह एक शानदार फिल्म थी। मुझे लगता है, अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह उनकी भी फेवरेट फिल्म होगी। यह एक कल्ट फिल्म है।"

अभिनेता ने बताया कि बचपन से ही वह अपने आइकन के साथ काम करने की इच्छा रखते थे और 'काली खेती' ने उन्हें अपने आइडल के साथ काम करने का मौका दिया।

उन्होंने कहा, "मैं जैकी के साथ काम करना चाहता था। सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर वह जैसे हैं, वैसे। हम दोनों का स्वभाव काफी मिलता-जुलता है। हमारी आवाजें भी काफी मिलती हैं। यह एक कमाल का कॉम्बिनेशन है, जो उन्होंने सोचा था। पूरी टीम बहुत अच्छी थी। जब आप मॉनिटर पर देखते हैं, तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि इतने सालों बाद हम भी जानते हैं, हम यह करेंगे, हम वह करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "हर फ्रेम में मुझे लगा कि ग्रेडिंग की कोई जरूरत नहीं है, कलर करेक्शन की कोई जरूरत नहीं है, किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। आपको लगता है कि फिल्म ऐसी ही दिखेगी, और वह ऐसी ही दिखेगी। यह एक शानदार अनुभव था।"

हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ (किशन), शरद केलकर (रोहित), नेहा सरगम (राधा), वीरेंद्र सक्सेना, शाजी चौधरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सना खान द्वारा ब्लैक कैनवास स्टूडियो के बैनर तले निर्मित फिल्म 'काली खेती' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम