Aapka Rajasthan

काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर रूसी ड्रोन हमला, यूक्रेन ने कहा- भूख को हथ‍ियार बनाना चाहता है रूस

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया कि बुल्गारिया के समुद्री क्षेत्र के पास वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाकर किए गए रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन और अजरबैजान के नागरिक घायल हुए हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि रूस के लिए काला सागर दबाव बढ़ाने का एक नया मोर्चा बन गया है।
 

नई द‍िल्‍ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया क‍ि बुल्गारिया के समुद्री क्षेत्र के पास वाणिज्यिक जहाजों को न‍िशाना बनाकर क‍िए गए रूसी ड्रोन हमले में यूक्रेन और अजरबैजान के नागरिक घायल हुए हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इस हमले की न‍िंदा की। उन्‍होंने कहा क‍ि रूस के ल‍िए काला सागर दबाव बढ़ाने का एक नया मोर्चा बन गया है।

मंत्री सिबिहा ने कहा क‍ि रूस काला सागर के जर‍िए वैश्विक खाद्य सुरक्षा को न‍िशाना बनाकर भूख को हथ‍ियार के रूप में इस्‍तेमाल करना चाहता है, ताक‍ि पूरी दुनिया पर दबाव बना सके। काला सागर में समुद्री सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी कर रहा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में इन हमलों की जानकारी साझा की।

स‍िब‍िहा ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''रूस की ओर से बुल्गारिया के समुद्री क्षेत्र के पास वाणिज्यिक जहाजों पर किया गया हमला दिखाता है कि मॉस्को नागरिकों की सुरक्षा और काला सागर में समुद्री सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी कर रहा है। इन हमलों में यूक्रेन और अजरबैजान के नागरिक घायल हुए हैं। हम अपने साझेदार देशों से अपील करते हैं कि वे रूस पर दबाव और बढ़ाएं, प्रतिबंधों को मजबूत करें और उसे जवाबदेह ठहराने तथा समुद्री रास्तों की स्वतंत्र आवाजाही की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।''

सिबिहा ने कहा क‍ि काला सागर वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। रूस इस क्षेत्र को निशाना बनाकर भूख को हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता है और पूरी दुनिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इसका जवाब मजबूती और दृढ़ कार्रवाई से दिया जाना चाहिए।

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी काला सागर में हुए रूसी हमलों को लेकर च‍िंता जाह‍िर की।

उन्‍होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''काला सागर अब यूक्रेन में चल रहे रूस के युद्ध में तनाव बढ़ने का एक और मोर्चा बन गया है। यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मैं बुल्गारिया के तट के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हुए ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करती हूं।''

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''इन हमलों ने जहाजों के चालक दल के सदस्यों की जान को गंभीर खतरे में डाल दिया है और काला सागर क्षेत्र की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। हम बुल्गारिया के साथ खड़े हैं और वहां के बचावकर्मियों का उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद करते हैं। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।''

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम