जूनियर एनटीआर ने दादा एनटी रामाराव को जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- 'लोगों के दिलों में हैं एनटीआर'
मुंबई, 28 मई (आईएएनस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपने दादा, तेलुगु सिनेमा के महानायक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को उनकी जयंती पर याद किया। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दादा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दादा, तेलुगु सिनेमा के महानायक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "आपके चरणों के स्पर्श के बिना ये तेलुगु धरती अधूरी सी लगती है और आपके दर्शन न मिलने से यहां के लोगों का दिल दुखी रहता है। दादाजी, आप एक बार फिर इस धरती पर लौट आएं और अपने प्यार से हमारे दिलों को छू लें, हम हमेशा आपके कर्जदार रहेंगे।"
अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने दिवंगत दादा, तेलुगु सिनेमा के महानायक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव की जयंती के अवसर पर हैदराबाद स्थित एनटीआर घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्मारक स्थल पुष्प अर्पित किए और भारी भीड़ के बीच जमीन पर बैठकर कुछ समय मौन रखकर अपने दादा को याद किया।
वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने भी तेलुगु सिनेमा के महानायक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
चिरंजीवी ने महानायक को याद करते हुए लिखा, "कितनी भी पीढ़ियां बीत जाएं, महान व्यक्तित्व वाले एनटी रामाराव का प्रभाव कभी कम नहीं होगा। उन्होंने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से कई यादगार किरदारों को जीवंत किया और सार्वजनिक जीवन में तेलुगु समाज के आत्मसम्मान का प्रतीक बने। इसी वजह से श्री नंदमूरी तारक रामाराव ने लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी खास जगह बनाई है और वे आज भी अमर हैं।"
उन्होंने लिखा, "हाल ही में मुझे मिला एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार मेरे लिए बेहद खास सम्मान है। यह उस महान व्यक्तित्व के प्रति मेरे सम्मान और आदर का एक अनमोल प्रतीक है। उनकी जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता हूं और नमन करता हूं।"
तेलुगु सिनेमा के महानायक एनटी रामाराव ने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ने के साथ-साथ राजनीति में भी योगदान दिया है। उन्होंने तेलुगुदेशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा की।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
