Aapka Rajasthan

जेएमआई भर्ती अलर्ट: गेस्ट टीचर के 34 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जेएमआई ने सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक) में संविदा के आधार पर अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) के विभिन्न 34 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
जेएमआई की ओर से जारी 34 रिक्तियों में पीजीटी- राजनीति विज्ञान (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- हिंदी (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- गणित (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- इतिहास (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- इस्लामी अध्ययन (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- अरबी (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- उर्दू (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- अर्थशास्त्र (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- वाणिज्य (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- जीव विज्ञान (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- भौतिक विज्ञान (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- समाजशास्त्र (वरिष्ठ वर्ग), पीजीटी- ललित कला (वरिष्ठ वर्ग), टीजीटी हिंदी (वरिष्ठ वर्ग), पीईटी (वरिष्ठ वर्ग), टीजीटी- अंग्रेजी (मध्य अनुभाग), टीजीटी- एसएसटी (मध्य अनुभाग), योग (मध्य अनुभाग), नर्सरी टीचर (मध्य अनुभाग) और पीएसटी (कला एवं शिल्प) (मध्य अनुभाग) के 1-1 पद; पीजीटी- अंग्रेजी (वरिष्ठ वर्ग), टीजीटी हिंदी (वरिष्ठ वर्ग), टीजीटी- इस्लामी अध्ययन (वरिष्ठ वर्ग के लिए 1 और मध्य वर्ग के लिए 1), टीजीटी- विज्ञान (पीसीएम) (वरिष्ठ वर्ग के लिए 1 और मध्य अनुभाग के लिए 1) के 2-2; टीजीटी- उर्दू (वरिष्ठ वर्ग के लिए 2 और मध्य वर्ग के लिए 1) के 3 और पीएसटी (मध्य अनुभाग) के 4 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। ऐसे में गेस्ट टीचर के इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर और बीएड, बीपीएड, डिप्लोमा या बीईएलएड होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों में से योग्य का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी जेएमआई/सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेएमआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद पूर्ण आवेदन पत्र को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स, मार्कशीट, प्रमाण पत्र और प्रशंसा पत्रों सहित सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य कार्यालय में तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी