Aapka Rajasthan

जेकेएसएसबी भर्ती अलर्ट : 130 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

श्रीनगर, 23 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों के यूटी/डिविजनल/जिला कैडर पदों के लिए सीधी भर्ती अभियान के तहत रिक्त 130 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
जेकेएसएसबी भर्ती अलर्ट : 130 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

श्रीनगर, 23 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों के यूटी/डिविजनल/जिला कैडर पदों के लिए सीधी भर्ती अभियान के तहत रिक्त 130 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जेकेएसएसबी ने जिन विभागों में कुल 130 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं, उनमें कृषि उत्पादन विभाग से 17, एआरआई और प्रशिक्षण विभाग से 42, उद्योग और वाणिज्य विभाग से 34, उच्च शिक्षा विभाग से 15, गृह विभाग से 21 और विधि, न्याय और संसदीय कार्य विभाग से 1 पद शामिल हैं।

कृषि उत्पादन विभाग से जारी 17 रिक्तियों में बॉयलर मैकेनिक का 1, सीनियर हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन के 6, इनक्यूबेटर मैकेनिक के 2, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 2, इलेक्ट्रीशियन के 4, जूनियर ग्रेडर का 1 और प्लंबर का 1 पद शामिल हैं।

एआरआई और प्रशिक्षण विभाग से जारी 42 रिक्तियों में कॉपी होल्डर का 1, लेथ रनर का 1, मशीनमैन/सहायक मशीनमैन के 21, बाइंडर (जूनियर स्केल) के 18 और प्रेस मैकेनिक (जूनियर स्केल) का 1 पद शामिल हैं।

उद्योग और वाणिज्य विभाग से जारी 34 रिक्तियों में असिस्टेंट विस्तार अधिकारी के 3, असिस्टेंट जॉबर का 1, केयरटेकर के 3, डाइंग इंस्ट्रक्टर का 1, डाइंग मास्टर का 1, फिटर का 1, प्रधान बुनकर के 10, ऋण निरीक्षक का 1, गुणवत्ता नियंत्रण पर्यवेक्षक का 1, तकनीकी सहायक का 1, बुनकर के 4, प्रधान बुनकर के 5, निरीक्षक (इंडसकोस) का 1 और पर्यवेक्षक (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) का 1 पद शामिल हैं।

उच्च शिक्षा विभाग से जारी 15 रिक्तियों में कंप्यूटर सहायक के 2, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 8, मिस्त्री के 2, प्लंबर-II के 2 और लाइब्रेरी असिस्टेंट का 1 पद शामिल हैं। गृह विभाग में निकली 21 वैकेंसी में लाइब्रेरी असिस्टेंट के 13, जूनियर स्टोरकीपर का 1, लैबोरेटरी अटेंडेंट का 1, इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-II के 4, प्लंबर ग्रेड-II का 1 और दर्जी का 1 पद शामिल हैं। न्याय और संसदीय कार्य विभाग से लाइब्रेरी असिस्टेंट के एक पद पर भर्ती निकली है।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे जेकेएसएसबी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई सर्टिफिकेट, बीएससी, आदि की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 40 से 48 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित/ओएमआर-आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (डीवी), चिकित्सा जांच, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 14,800 से 1,29,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/आरबीए/एएलसी/आईबी (पुरुष उम्मीदवार) के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी-1/एसटी-2/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए तय किया गया है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, अदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम