Aapka Rajasthan

'जिस उम्मीद से आए थे, वैसा टीम का प्रदर्शन नहीं रहा', एलएसजी की हार से टूटा फैंस का दिल

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से हराया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी को मिली हार से फैंस नाखुश नजर आए। फैंस ने कहा कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
 
प्रतापगढ़ से लखनऊ सुपर जायंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे गौरव पांडे ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए बताया कि एलएसजी टीम का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसा वह उम्मीद लगाकर आए थे। उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। गौरव ने बताया कि एलएसजी के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड रन कम लगाए, जो टीम को भारी पड़ गया। उन्होंने कहा कि अगर टीम 180 से 200 के बीच रन बनाती, तो मैच में कांटे की टक्कर हो सकती थी।

एलएसजी की घरेलू मैदान पर लगातार छठी हार से अनुज भी काफी निराश दिखे। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन देखकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। वहीं, एक अन्य फैन ने भी माना कि लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के सामने बढ़िया प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। एलएसजी की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। टीम की तरफ से सर्वाधिक 30 रन एडेन मार्करम ने बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर निराश किया और वह 18 रन ही बना पाए। निकोलस पूरन भी 19 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

गुजरात टाइटंस ने एलएसजी से मिले 165 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 37 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर 13 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे, तो साई सुदर्शन ने 15 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह चौथे मुकाबले में दूसरी हार है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी