झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा, 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव और 81 सचिव सहित 200 से ज्यादा पदाधिकारी बनाए
रांची, 3 मई (आईएएनएस)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी घोषित कर दी गई है। नई टीम में 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 81 सचिव, 44 संयुक्त सचिव और 37 पीसीसी कोऑर्डिनेटर्स शामिल किए गए हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस नोट में इस ‘जंबो जेट कमेटी’ का ऐलान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुसार, नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। संगठन में वरिष्ठता को सम्मान देते हुए 16 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें अभिलाष साहू, अशोक चौधरी, भीम कुमार, दयामणि बारला, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, गुंजन सिंह, कालीचरण मुंडा, कुमार जयमंगल, मणिशंकर, मंजूर अंसारी, नमन बिक्सल कोंगाड़ी, प्रदीप तुलस्यान, राजेश कच्छप, सतीश पॉल मुंजनी, सुल्तान अहमद खान और सुरेश बैठा के नाम शामिल हैं।
पार्टी के कामकाज को गति देने के लिए 43 महासचिवों की नियुक्ति की गई है। इस सूची में आभा सिन्हा, अभिजीत राज, आदित्य विक्रम, अजय सिंह, आलोक कुमार दुबे, अशोक सिंह, अशोक वर्मा, बादल पत्रलेख, बेलास तिर्की, बिनय सिन्हा दीपू, चैतु उरांव, चंद्रशेखर शुक्ला, धर्मराज राम, धर्मेंद्र सोनकर, डॉ. अजयनाथ शाहदेव, गजेंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, जमील अख्तर, केदार पासवान, कुमार महेश सिंह, लाल किशोर शाहदेव, लाल प्रेमप्रकाशनाथ शाहदेव, मुन्नम संजय, निरंजन पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश किरण महतो, रविंद्र झा, रविंद्र सिंह, रियाज अंसारी, संजय पांडेय, शबाना खातून, शमशेर आलम, शांतनु मिश्रा, शशि भूषण राय, शिव कुमार भगत, श्यामल किशोर सिंह, सुंदरी तिर्की, सुनीत शर्मा, सुरेन राम, सुरजीत नागवाल, सूर्यकांत शुक्ला, तनवीर आलम और विजय यादव शामिल हैं।
संगठन के जमीनी कार्यों के लिए 81 सचिवों की नियुक्ति की गई है। इनमें आभा ओझा, ऐनुल हक, अजय कुमार यादव, अजय शर्मा, अजय सिन्हा मंटू, अकील रहमान, अमित कुमार साहू, अनिल कुमार ओझा, अर्बी खातून, बेबी देवी पासवान, भावना गुप्ता, बीरेंद्र तिवारी, सीपी शांतन, चंदन सिंह, चंद्र भूषण साव, चंद्रशेखर दास, छोटेराय किस्कू, दीपक कुमार लाल, दीपक ओझा, दीपक पासवान, देवीलाल मुर्मू, धनंजय सिंह, धर्मेन्द्र पासवान आदि के नाम प्रमुख हैं।
गोपाल साहू को कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, पार्टी ने 44 संयुक्त सचिव और 37 पीसीसी कोऑर्डिनेटर्स की भी तैनाती की है। संगठन को चुनावी और रणनीतिक रूप से तैयार करने के लिए पांच विशेष समितियां समन्वय समिति, अभियान समिति, परिसीमन समिति, चुनाव प्रबंधन समिति और एसआईआर समिति भी गठित की गई हैं। समन्वय समिति में विनीता कुमारी और यशस्विनी सहाय सहित 34 सदस्य रखे गए हैं, जबकि चुनाव प्रबंधन की कमान बन्ना गुप्ता को सौंपी गई है। परिसीमन समिति में सुबोधकांत सहाय और प्रदीप यादव जैसे वरिष्ठ चेहरों को जगह मिली है।
--आईएएनएस
एसएनसी/डीकेपी
