Aapka Rajasthan

झारखंड: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

चतरा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण और उसके गर्भवती होने का एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता को अत्यधिक रक्तस्राव और पेट दर्द की शिकायत के बाद चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की है।
 

चतरा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण और उसके गर्भवती होने का एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता को अत्यधिक रक्तस्राव और पेट दर्द की शिकायत के बाद चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की है।

घटना का खुलासा होने के बाद बाल कल्याण समिति और पुलिस प्रशासन ने मामले में त्वरित संज्ञान लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अनिमेष नैथानी और एसडीपीओ सन्नी वर्धन के संयुक्त निर्देश पर सोमवार को बाल कल्याण समिति, सदर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम सदर अस्पताल पहुंची।

टीम ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसके माता-पिता की आवश्यक काउंसलिंग की गई है।

परिजनों की सहमति और पीड़िता के बयान के आधार पर चतरा सदर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है, जिसे आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित लावालौंग थाना स्थानांतरित किया जाएगा।

मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बच्ची के गर्भवती होने की चिकित्सकीय पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इस संबंध में लिखित सूचना भी दे दी है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने ही गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बच्ची के गर्भवती होने की बात पता चलने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और गंभीर रक्तस्राव शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण समिति पीड़िता की सुरक्षा व इलाज को प्राथमिकता देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एमएस