Aapka Rajasthan

'हम समाधान चाहते हैं, वो राजनीति करते हैं', झारखंड लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद का भाजपा पर निशाना

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से खुद बात की और किसी भी तरह की हिंसा की निंदा की, लेकिन भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने छात्रों से संपर्क नहीं किया। कांग्रेस छात्रों के हित में समाधान चाहती है, जबकि भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है।
 
झारखंड में हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चाहे कोई भी सरकार हो, वह किसी भी तरह की हिंसा या लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हैं। राहुल गांधी ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से भी बात की। क्या भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने उनसे बात की? जहां हम समाधान चाहते हैं, वहां भाजपा समस्या खड़ी करती है। जहां हम स्टूडेंट्स के हित में काम करना चाहते हैं, वह राजनीति करती है। यही उनका एकमात्र एजेंडा है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा यह नहीं पूछ रही है कि अमित शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं। वे यह नहीं पूछ रहे हैं कि वह जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे हैं।"

वहीं, समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व का नाम लेकर ठेकेदारी शुरू कर दी। जो भी इनके विरोध में बोलता है, उसपर हमला करवाते हैं। जो हमला करता है, उसका फूल-माला से स्वागत करवाते हैं। कुछ दिन पहले जब युवाओं ने प्रदर्शन किया, सीजेपी का प्रोटेस्ट, अभिजीत दिपके के ऊपर हमला कराया गया। अब हमला कराने वाला व्यक्ति जेल से बाहर आया तो उसका फूल-माला से स्वागत कराया गया।

उन्होंने कहा कि छात्र नेहा सीजेपी प्रोटेस्ट में थी, क्योंकि वह नीट के बच्चों का अधिकार मांग रही थी। उसके बाद वह झारखंड भी पहुंची तो आपने उसके ऊपर स्याही फेंकवा दी। आप खुद अपना चरित्र दिखा रहे हो कि कोई अगर हिंदू है तो भाजपा से सर्टिफिकेट लेकर जाए, तब वो हिंदू कहलाएगा। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुरू से ही रांची में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। जिस समय सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ, कोई विपक्ष का नेता स्टेज पर नहीं पहुंचा। सही समय पर बात हुई होती, तो सही निष्कर्ष निकला होता। आपने तो संवाद स्थापित करने का प्रयास नहीं किया। रांची प्रोटेस्ट को लेकर आज भी संसद में कुछ बात हुई।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी