Aapka Rajasthan

झारखंडः खूंटी में शख्स की हत्या कर वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश, तीन गिरफ्तार

खूंटी, 17 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना समझे जा रहे एक मौत के मामले ने पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। तांबा जंगल के पास राधेश्याम साहू नामक शख्स के शव की बरामदगी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
 
इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 15 जून को तांबा जंगल के समीप राधेश्याम साहू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के पास उनकी स्कूटी भी खड़ी थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हुआ। हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियों और कुछ संदिग्ध तथ्यों ने पुलिस को गहराई से जांच के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद रनिया थाना में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा, छापेमारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस के अनुसार, राधेश्याम साहू की हत्या उनके घर के समीप की गई थी। आरोपियों ने पहले डंडे से उन पर हमला किया और बाद में गला दबाकर उनकी जान ले ली। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

शव को स्कूटी पर लादकर तांबा जंगल के पास ले जाया गया। वहां शव को फेंकने के बाद पत्थर से कुचला गया, ताकि मामला सड़क हादसे जैसा लगे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, घटना के समय पहना गया चप्पल, दो मोबाइल फोन और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40), संदीप मांझी (26) और रविंद्र मांझी (18) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और हत्या के पीछे की पृष्ठभूमि तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी