Aapka Rajasthan

झारखंड के दुमका से बेटी के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में एफआईआर

दुमका, 1 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले की पुलिस ने झारखंड के दुमका जिले से एक 47 वर्षीय व्यक्ति को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का अत्यंत गंभीर आरोप है। यह मामला आरोपी की पत्नी (पीड़िता की मां) की शिकायत पर दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने में दर्ज किया गया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पिछले 12 वर्षों से एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत है और करीब चार महीने पहले ही तबादले के बाद बतौर मैनेजर दुमका आया था। नाबालिग पीड़िता पिछले करीब एक वर्ष से अत्यधिक मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रही थी। शुरुआत में उसका इलाज दुर्गापुर मिशन अस्पताल में कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर माता-पिता अप्रैल माह में उसे इलाज के लिए वेल्लोर (तमिलनाडु) ले गए। वेल्लोर में चिकित्सीय परामर्श और काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने डॉक्टरों के समक्ष खुलासा किया कि उसका पिता ही उसका यौन शोषण कर रहा था।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी पिता अपनी बेटी पर लगातार दबाव बनाता था और उसे धमकी देता था कि यदि उसने इस बात का जिक्र किसी से भी किया तो वह उसकी मां को छोड़ देगा। इसी डर और मानसिक प्रताड़ना के कारण पीड़िता गंभीर अवसाद में चली गई थी और इस दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाने का भी प्रयास किया था। वेल्लोर से लौटने के बाद पीड़िता की मां ने इस संबंध में दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को दुमका से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, गिरफ्तार आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया है। आरोपी का दावा है कि उसे झूठा फंसाया गया है और यह उसकी पत्नी द्वारा रची गई एक साजिश है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके