Aapka Rajasthan

झारखंड : गढ़वा में गिरफ्तार वारंटी ने झपटी पुलिस वैन की स्टेयरिंग, हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल

गढ़वा, 13 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में एक अपराधी की सनक के कारण पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के अमरोरा गैस गोदाम के पास मंगलवार देर रात की है।
 
गिरफ्तार कर लाए जा रहे एक वारंटी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की नीयत से अचानक वैन की स्टेयरिंग झपट ली, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई।

जानकारी के अनुसार, श्री बंशीधर नगर डीएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम मझिगवां पंचायत से वारंटी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर थाना लौट रही थी। पुलिस वैन जैसे ही अमरोरा मोड़ के पास गैस गोदाम के समीप पहुंची, पीछे बैठे मनोज पासवान ने अचानक चालक रिंकू जोशी के हाथ से स्टेयरिंग छीनकर उसे एक तरफ जोर से घुमा दिया। आरोपी का मकसद गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त करना था ताकि वह अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार हो सके।

स्टेयरिंग मुड़ते ही तेज रफ्तार वैन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और वैन एक पेड़ से जा टकराते हुए पलट गई। हादसे के तुरंत बाद घायल वारंटी मनोज पासवान ने मौके से भागने की कोशिश की।

हालांकि, वैन में सवार घायल एएसआई सिल्वेस्टर कच्छप और अन्य आरक्षियों ने गंभीर रूप से चोटिल होने के बावजूद आरोपी का पीछा किया और उसे दोबारा दबोच लिया। हादसे में हवलदार और चालक समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहीं आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर थाना भेजा गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके