Aapka Rajasthan

झारखंड : गढ़वा में अकेलवा तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

गढ़वा, 27 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी और परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चियां मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।

बुधवार सुबह कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में ग्रामीणों ने दो शव तैरते देखे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी चुनने के दौरान दोनों बच्चियां तालाब के पास पहुंच गईं और नहाने या पानी लेने के क्रम में गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके