Aapka Rajasthan

यरूशलम: पाम संडे मास के लिए कार्डिनल को होली चर्च जाने से पुलिस ने रोका, इटली की पीएम बोलीं-ये अपमान

रोम/यरूशलम, 29 मार्च (आईएएनएस)। रविवार को पाम संडे मास के लिए प्रमुख पादरियों को इजरायली पुलिस ने 'होली चर्च सेपल्चर' में जाने से रोक दिया। इस घटना पर पर इटली ने नाराजगी जताई है। आपत्ति जताते हुए इजरायली दूत को तलब किया है।
 
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बयान जारी कर कहा, " पाम संडे जैसे पवित्र दिन पर पैट्रिआर्क और कस्टोडियन को रोका जाना न केवल आस्थावानों का अपमान है, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता को मानने वाले हर समुदाय का अपमान है।"

इजरायली पुलिस ने यरूशलम के 'लैटिन पैट्रिआर्क कार्डिनल' पियरबातिस्ता पिज्जाबल्ला और होली लैंड के कस्टोस फादर फ्रांसिस्को इएल्पो को होली सेपल्चर चर्च में पाम संडे मास के लिए जाने से रोक दिया था।

लैटिन पैट्रिआर्केट ऑफ यरूशल और कस्टडी ऑफ द होली लैंड ने संयुक्त बयान जारी कर इसे "अनुचित और अत्यधिक कठोर कदम" बताया। उन्होंने कहा कि यह सदियों में पहली बार हुआ जब चर्च के प्रमुख नेता मास नहीं कर सके। पैट्रिआर्क और कस्टोस निजी तौर पर (बिना किसी जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रम के) जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।

इटली सरकार ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने एक्स पोस्ट में इसे “अस्वीकार्य” बताया और तुरंत इजरायल में तैनात इतालवी राजदूत को निर्देश दिए कि वे तेल अवीव को इटली का गुस्सा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के संकल्प से रूबरू कराएं।

दरअसल, क्षेत्रीय तनाव और सैन्य संघर्ष (ईरान के साथ) के कारण यरूशलम के पवित्र स्थलों पर पहले से सुरक्षा प्रतिबंध लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले लैटिन पैट्रिआर्केट ने पब्लिक पाम संडे जुलूस रद्द कर दिया था और पवित्र सप्ताह के अन्य कार्यक्रमों को सीमित रखा था। रविवार का दिन निजी मास तक सीमित था, जिसे चर्च ने “अनावश्यक” माना।

वेटिकन और दुनिया भर के ईसाई समुदाय इस पर नजर रखे हुए हैं। पोप लियो ने भी मिडिल ईस्ट के ईसाइयों के साथ एकजुटता जताई।

--आईएएनएस

केआर/