Aapka Rajasthan

जापान में महसूस हुआ 5 से ऊपर तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की

टोक्यो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1:20 बजे उत्तरी नागानो प्रांत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश के शिंडो भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5 से ऊपर थी। प्रधानमंत्री शाने ताकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
 
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज दोपहर करीब 1:20 बजे, उत्तरी नागानो प्रीफेक्चर में भूकंप का सेंटर था, और नागानो प्रीफेक्चर के ओमाची शहर में जापानी स्केल पर 5 की मैक्सिमम सीस्मिक इंटेंसिटी के साथ तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सरकार ने तुरंत पीएम ऑफिस के क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में प्रधानमंत्री ऑफिस कॉन्टैक्ट रूम बनाया।"

लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए पीएम ताकाइची ने कहा, "इसके अलावा, मैंने नुकसान की स्थिति का आकलन करने, जनता को जानकारी देने और दूसरे मामलों के बारे में निर्देश जारी किए। जिन इलाकों में भूकंप के झटके तेज थे, वहां के लोगों से मैं कहना चाहती हूं कि वे उसी तीव्रता के भूकंप की संभावना के प्रति सतर्क रहें।"

'द जापान टाइम्स' के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप का सेंटर प्रीफेक्चर के उत्तरी इलाके में था, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

ओमाची शहर में भूकंप की ऊपरी तीव्रता 5 और नागानो शहर में निचली तीव्रता 5 दर्ज की गई। ओगावा गांव में इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई, जबकि मात्सुमोतो शहर में इसकी तीव्रता 3 दर्ज की गई। इसके बाद जापान में एक और भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3 थी। दूसरा भूकंप लगभग दो घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे ओमाची में आया।

टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स ने कहा कि पड़ोसी निगाटा प्रीफेक्चर में काशीवाजाकी-कारीवा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अधिकारियों ने इलाके में ऐसे ही भूकंप आने की चेतावनी दी है और लोगों से सावधान रहने को कहा है।

--आईएएनएस

केके/एएस