Aapka Rajasthan

जनता अफवाह पर ध्यान न दे, प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल है : मोना खांधार

गांधीनगर, 24 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच गांधीनगर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रधान सचिव मोना खांधार ने जनता से अपील की है कि वे एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की पूर्ति को लेकर चिंतित न हों। सरकार ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल का भंडार है।
 
मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मोना खांधार ने कहा कि गुजरात में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है। हमारे पास इसका पर्याप्त बफर स्टॉक भी उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल के वितरण पर किसी भी तरह की कोई रोक नहीं है। पहले दिन से ही पेट्रोल और डीजल की कमी का कोई सवाल ही नहीं उठता। नागरिकों से मेरी यह विनम्र अपील है और मैं राज्य सरकार की ओर से अनुरोध करती हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने कहा कि हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पेट्रोल और डीजल की स्थिति अच्छी है। लेकिन हम कमर्शियल एलपीजी का स्टॉक बढ़ाने जा रहे हैं, खासकर उन जगहों पर जहां पीएनजी नेटवर्क नहीं है। प्राथमिकता वाले क्षेत्र, जहां हमने 75 फीसदी कमर्शियल एलपीजी की अनुमति दी थी, उन्हें 75 फीसदी स्टॉक मिलता रहेगा। हर जिले में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है, जो एमएसएमई है और बहुत अच्छा रोजगार उपलब्ध करा रहा है। हम उन्हें 10 फीसदी कमर्शियल एलपीजी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। यह सब इसलिए संभव हो पाया क्योंकि हमें केंद्र सरकार से ज्यादा आवंटन मिला है और हमने पीएनजी नेटवर्क को काफी बढ़ावा दिया है। हमें ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल विभाग से भी काफी सहयोग मिला है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश और हाल ही में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ हुई बैठक के बाद, एलपीजी की उपलब्धता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिन क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां रेस्टोरेंट, होटल, कॉर्पोरेट कैंटीन, इंडस्ट्रियल कैंटीन, कॉर्पोरेट गेस्ट हाउस और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए कमर्शियल एलपीजी का आवंटन 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है।

इसके अलावा, अहमदाबाद में तीन माह में 1,200 से अधिक कमर्शियल और 3,50,000 से अधिक घरेलू कनेक्शन पीएनजी में बदले जा रहे हैं। साथ ही, 900 सोसाइटियों को भी पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। अन्य शहरों में भी इसी तरह पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम