Aapka Rajasthan

जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त

रियासी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक और सख्त कदम उठाते हुए अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया है। '100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत रियासी पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग नेटवर्क की आर्थिक जड़ों पर प्रहार किया है। पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त की।
 
रियासी पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रियासी मुकुंद तिबरेवाल के नेतृत्व में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस थाना रियासी में दर्ज एफआईआर संख्या 50/2026, जो एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21/22 के तहत दर्ज की गई थी, की जांच में सामने आया कि आरोपी सुदर्शन सिंह ने नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके20सी-9304) खरीदी थी।

पुलिस पोस्ट तलवाड़ा के प्रभारी पीएसआई राहुल जमवाल ने मामले की विस्तृत वित्तीय जांच की। इस दौरान यह पाया गया कि आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वह कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल था। इससे स्पष्ट संकेत मिले कि उसकी संपत्ति नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी। पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत उक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है, ताकि उसे छिपाने, बेचने या स्थानांतरित करने से रोका जा सके।

इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी रियासी इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय रियासी विशाल सिंह जमवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रियासी इफ्तेखार अहमद की निगरानी में पुलिस टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

रियासी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि उनके पूरे आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करना भी है।

--आईएएनएस

पीएसके