Aapka Rajasthan

जम्मू-कश्मीर: माता खीर भवानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना, दिखा उत्साह

जम्मू, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू में सालाना माता खीर भवानी मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगभग 200 बसों में सवार होकर नगरोटा से रवाना हुए। माता खीर भवानी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
जम्मू-कश्मीर: माता खीर भवानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना, दिखा उत्साह

जम्मू, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू में सालाना माता खीर भवानी मेले के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगभग 200 बसों में सवार होकर नगरोटा से रवाना हुए। माता खीर भवानी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा विधायक देवयानी राणा ने माता खीर भवानी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि माता खीर भवानी जी के दर्शन के लिए जाने वाले हमारे सभी श्रद्धालु भाई-बहन कोल कंडोली माता मंदिर के पास स्थित नगरोटा के पुराने टोल पोस्ट से रवाना हो रहे हैं। मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि हम यहां भी अपनी सेवा दे पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम पिछले साल भी यहां मौजूद थे, लेकिन इस बार बढ़-चढ़कर लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यह दृश्य हमारे लिए भावुक करने जैसा है। खुशी है कि हम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को नगरोटा से रलावा कर रहे हैं। उम्मीद करती हूं कि सभी तीर्थयात्रियों की मनोकामनाएं माता रानी पूरे करे।"

माता खीर भवानी की यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालु ने कहा, "हमको यहां पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम बहुत आनंद ले रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी को माता रानी की सेवा और दर्शन का अवसर मिला है।

एक अन्य महिला ने कहा, "हम पहली बार पर जा रहे हैं और हमें बहुत खुशी हो रही हैं।" वहीं, एक महिला तीर्थयात्री ने अपना पुराना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार के मुकाबले इस बार व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हम लोग माता रानी के दर्शन के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार काफी भीड़ है, लेकिन व्यवस्थाएं भी ठीक हैं।

एक और श्रद्धालु ने कहा, "हमें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है कि हम कब जाएंगे। हम इसी खुशी में पूरी रात सोए नहीं कि कल माता खीर भवानी जाना है। हमने माता रानी के दरबार में जाने के लिए पूजा सामग्री खरीदी।"

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने कहा, "हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर साल की तरह, इस साल भी यात्रा का जत्था यहां से रवाना हो रहा है। यात्रियों के लिए सबसे अच्छी जो व्यवस्थाएं हो सकती हैं, उन्हें करने की हमने पूरी कोशिश की है।"

वहीं, राहत आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी ने निगरानी बढ़ाने की पुष्टि की और यात्रा के सुरक्षित व सुचारू रूप से संपन्न होने की उम्मीद जताई।

--आईएएन