जम्मू-कश्मीर: 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के तहत 27 सितंबर को डोडा में बड़े दंगल का आयोजन, देशभर के पहलवान लेंगे हिस्सा
डोडा, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से 'सिविक एक्शन प्रोग्राम' के तहत 27 सितंबर को बेरारू ग्राउंड में एक बड़ा दंगल आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर से पहलवानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसको लेकर डोडा के डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आईएएनएस से बातचीत डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु ने कहा, "सीएपीएफ के तहत डोडा पुलिस 27 सितंबर को बेरारू ग्राउंड में मेगा दंगल आयोजित करने जा रही है। इसमें देशभर से पहलवान भाग लेंगे। मेरी अपील है कि डोडा, किश्तवाड़ के लोग भी इसमें भाग लें। इसका मकसद नौजवानों को अच्छे राह पर लाना है। उनको एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिले और उनकी उर्जा को पॉजिटिव वे में यूटिलाइज किया जा सके।"
डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु ने कहा, "इस तरह का प्रोग्राम कराने का मकसद यही है कि जब लोग घर जाएं, तो वे सिर्फ इवेंट को इंजॉय करके न जाएं, बल्कि वे हमसे जुड़ें। समाज की जितनी भी बुराइयां हैं, चाहें सामाजिक बुराई या देश विरोधी तत्वों को बारे में हमको खबर मिले। हमारी कोशिश है कि ऐसे प्रोग्रामों के माध्यम से लोगों के दिलों के करीब पहुंचे और उनके दिलों के साथ जुड़ जाएं। लोगों से भी मेरी गुजारिश है कि हमारी तरफ से तो पहल की जा रही है, वे लोग भी आगे आकर हमारे साथ जुड़ें।
डिप्टी एसपी (डीएआर) आदिल रिशु ने आगे कहा, "लोग हमारी आंख का काम करें और बताएं कि उनके इलाके में कौन सी बुराइयां पनप रही हैं, जिससे कि हमारी ओर से उस पर काबू किया जा सके। ड्रग्स को लेकर जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। बीते एक महीने में 60-65 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हमारे और भी प्रोग्राम चल रहे हैं। हमारी ओर से पूरी सख्ती के साथ ड्रग्स के खिलाफ काम किया जा रहा है।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
