Aapka Rajasthan

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग पुलिस ने ड्रग माफिया पर कसा शिकंजा, अलग-अलग अभियानों में दो तस्कर गिरफ्तार

अनंतनाग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.8 किलोग्राम से अधिक चरस पाउडर बरामद किया।
 

अनंतनाग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.8 किलोग्राम से अधिक चरस पाउडर बरामद किया।

पुलिस ने बुचन क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोकी। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार के पास से लगभग 1.727 किलोग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान क्राद शांगस के रूप में हुई है। इसको लेकर उत्तराजु पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक अन्य अभियान में डीके पोरा पुलिस पोस्ट की एक टीम ने खुशीपोरा के रहने वाले आरोपी रऊफ अहमद शाह को पकड़ा और उसके पास से लगभग 118 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया। इस मामले में अचाबल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अनंतनाग पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज करने के संकल्प को दोहराया है। साथ ही, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों की इस समस्या के खिलाफ चल रही सामूहिक लड़ाई में सहयोग करें।

बता दें कि इससे पहले 14 नवंबर को अनंतनाग में ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने एक ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की थी।

पुलिस ने बताया था कि यह कार्रवाई बिजबेहरा पुलिस स्टेशन द्वारा अब्दुल गनी डार के खिलाफ की गई है। वह बिजबेहरा के तुलखुन का रहने वाला है और अली मोहम्मद डार का बेटा है। उस पर 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस' (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में कंक्रीट का दो मंजिला रिहायशी मकान और 17 कनाल, 15 मरला कमर्शियल (व्यावसायिक), और कृषि भूमि शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 13.05 करोड़ रुपए आंकी गई है।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी