Aapka Rajasthan

'जैसी करनी, वैसी भरनी,' हन्नान मोल्लाह का टीएमसी पर तीखा हमला

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कहा कि अब टीएमसी के साथ जो हो रहा है उसके जिम्मेदार वो खुद हैं। जैसा उसने किया है, वैसा ही उसके साथ भी हो रहा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हम इस तरह की हिंसा को सपोर्ट नहीं करते हैं।
 
'जैसी करनी, वैसी भरनी,' हन्नान मोल्लाह का टीएमसी पर तीखा हमला

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर कहा कि अब टीएमसी के साथ जो हो रहा है उसके जिम्मेदार वो खुद हैं। जैसा उसने किया है, वैसा ही उसके साथ भी हो रहा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हम इस तरह की हिंसा को सपोर्ट नहीं करते हैं।

हन्नान मोल्लाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले कई वर्षों में राजनीतिक संघर्षों के दौरान हिंसा और दमन की घटनाएं सामने आई हैं। उनके अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुए, कार्यालयों पर कब्जे की घटनाएं हुईं और कई मामलों में राजनीतिक टकराव ने गंभीर रूप ले लिया। इस तरह की स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक तरीके से हल किए जाने चाहिए, न कि हिंसा के जरिए।

हन्नान मोल्लाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा है। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को आत्ममंथन करना चाहिए और हिंसा की राजनीति से दूर रहना चाहिए।

राहुल गांधी के हालिया बयानों और परीक्षा प्रणाली पर उठाए गए सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि देश में परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली में कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं, जो चिंता का विषय हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि जैसी समस्याएं आम जनता को प्रभावित कर रही हैं और इसका असर शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक ढांचे पर भी पड़ता है। उनके अनुसार, अगर देश में व्यवस्था मजबूत नहीं होगी तो परीक्षा प्रणाली भी प्रभावित होगी।

सीबीएसई और परीक्षा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि जब किसी संस्था में खामियां सामने आती हैं तो उसे स्वीकार करना जरूरी होता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समस्या केवल एक राज्य या एक सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक स्तर पर देखने को मिलती है।

राहुल गांधी पर रामचंद्र गुहा की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर हन्नान मोल्लाह ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और इस पर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता का मूल्यांकन जनता और समय करते हैं, न कि केवल एक व्यक्ति की टिप्पणी।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में नेतृत्व वही स्थापित होता है जिसके पीछे जनता खड़ी होती है। उनके अनुसार, किसी भी नेता की स्वीकार्यता जनता के समर्थन पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं और जनता ही तय करती है कि किसे समर्थन देना है।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी