Aapka Rajasthan

जबलपुर: ट्राला और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

जबलपुर, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
 
जबलपुर: ट्राला और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

जबलपुर, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलायतन कॉलेज के सामने ट्राला और अर्टिगा की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतक की पहचान राजेश शर्मा निवासी सीधी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी जबलपुर के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। हालांकि अभी तक इस हादसे के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

एक अन्य घटनाक्रम में छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए 5 लोगों की मौत की पुष्टि की। मरने वालों में तीन महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थीं। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत अस्पताल में हुई है। इस तरह मरने वालों की कुल संख्या 6 हो गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों को 4-4 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी