Aapka Rajasthan

जब शबाना रजा बनीं 'नेहा', एक नाम ने बदल दी पहचान और बना दिया खास चेहरा

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में नाम का बेहद महत्व होता है। कई बार एक नाम ही किसी कलाकार की पूरी पहचान बन जाता है और उसे लोगों के दिलों में खास जगह दिलाता है। ऐसी ही एक कहानी है अभिनेत्री शबाना रजा की, जिन्हें आज भी लोग 'नेहा' के नाम से याद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह नाम उन्हें फिल्मों में आने के बाद मिला और धीरे-धीरे यही उनकी असली पहचान बन गया।
 
शबाना रजा का जन्म 18 अप्रैल 1975 को हुआ था। वह एक साधारण परिवार से थीं, उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की। वह कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। एक दिन उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने पहले तो ठुकरा दिया, लेकिन बाद में परिवार के समझाने पर उन्होंने हां कह दी।

उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने साल 1998 में फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा थे। इसी फिल्म में उनके किरदार का नाम 'नेहा' था और निर्देशक ने उन्हें यही नाम अपनाने की सलाह दी। धीरे-धीरे यह नाम इतना लोकप्रिय हो गया कि शबाना रजा को लोग उनके असली से ज्यादा 'नेहा' के नाम से जानने लगे।

फिल्म 'करीब' में उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी सादगी और मासूमियत को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद, नेहा ने 'होगी प्यार की जीत' में अजय देवगन के साथ काम किया। यह फिल्म सफल रही और इससे उनकी पहचान और मजबूत हुई। उन्होंने 'फिजा' में ऋतिक रोशन के साथ भी काम किया। इसके अलावा, 'राहुल' और 'आत्मा' समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया।

हालांकि, उनका करियर ज्यादा समय तक नहीं रहा। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी और आखिरकार साल 2009 में 'एसिड फैक्ट्री' के बाद वह पूरी तरह से पर्दे से दूर हो गईं।

निजी जिंदगी की बात करें तो, शबाना रजा ने मनोज बाजपेयी से 2006 में शादी की। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। कई सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। शादी के बाद नेहा ने अपने परिवार को प्राथमिकता दी और फिल्मों से दूरी बना ली।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम