'इतिहास बदलेगा’ रामलीला मैदान की रैली को लेकर उत्साहित इंडिया गठबंधन, एनडीए ने व्यापारी विरोधी बताया
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर विपक्षी दलों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को रामलीला मैदान पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। विपक्षी नेता इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, एनडीए की ओर से रैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया जा रहा है।
Oct 29, 2026, 21:12 IST
