Aapka Rajasthan

इटली के राष्ट्रीय आर्मामेंट डायरेक्टर ने रक्षा सचिव से की मुलाकात, रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के राष्ट्रीय आर्मामेंट डायरेक्टर वाइस एडमिरल जियासिंटो ओटावियानी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों ने रक्षा और रक्षा उत्पादन में चल रहे सहयोग की समीक्षा की और रक्षा उद्योग, उत्पादन और तकनीकी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।
 

नई द‍िल्‍ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के राष्ट्रीय आर्मामेंट डायरेक्टर वाइस एडमिरल जियासिंटो ओटावियानी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों ने रक्षा और रक्षा उत्पादन में चल रहे सहयोग की समीक्षा की और रक्षा उद्योग, उत्पादन और तकनीकी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। मंत्रालय ने बताया क‍ि इटली के राष्ट्रीय आर्मामेंट डायरेक्टर, वाइस एडमिरल जियासिंटो ओटावियानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में चल रहे सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। यह सहयोग मई 2026 में प्रधानमंत्री की इटली यात्रा के दौरान भारत और इटली के संबंधों को 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाए जाने के बाद और मजबूत हुआ है।

दोनों देशों ने आपसी हित वाले क्षेत्रों में रक्षा उद्योग से जुड़े सहयोग को और गहरा तथा व्यापक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, रक्षा उत्पादन और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

पिछले महीने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने साइप्रस का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों ने रक्षा और रक्षा उद्योग सहयोग को और विस्तार देने की संभावनाओं पर जोर दिया था। इससे पहले अक्टूबर में मनीष ने आइरीन पिकी से मुलाकात की थी। इस बैठक में मई में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत यात्रा के बाद भारत-साइप्रस रणनीतिक एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की गई थी।

चर्चा में व्यापार और निवेश बढ़ाने, शिपिंग और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने तथा पर्यटन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े संबंधों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया था। साथ ही भारत में आयोजित प्रमुख कारोबारी कार्यक्रमों में साइप्रस के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी को नई व्यावसायिक साझेदारियां विकसित करने का एक बेहतर अवसर बताया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी