Aapka Rajasthan

इटैलियन ओपन: राफेल जोडर क्वार्टर-फाइनल में, जोकोविच की बराबरी की

रोम, 12 मई (आईएएनएस)। स्पेन के युवा खिलाड़ी राफेल जोडर ने इटैलियन ओपन के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को हुए मुकाबले में जोडर ने अमेरिका के युवा खिलाड़ी लर्नर टिएन को हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। जोडर ने लर्नर को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया।
 
जोडर ने मैच की शुरुआत जोरदार अंदाज में की। उन्होंने अपने दमदार ग्राउंडस्ट्रोक्स से टिएन को बेसलाइन के पीछे धकेल दिया और बार-बार सटीक एंगल्स का इस्तेमाल करके कोर्ट में खाली जगह बनाई। अमेरिकी खिलाड़ी टिएन शुरुआत में जोडर की रप्तार का सामना करने में जूझते दिखे।

दूसरे सेट में टिएन ने कुछ समय के लिए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ा। उन्होंने शुरुआत में ही जोडर की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बना ली। अपने फोरहैंड शॉट्स में आक्रामकता बढ़ाई और क्रॉस-कोर्ट शॉट्स को और भी तेज व सटीक बनाया। लेकिन जोडर ने तुरंत इसका जवाब दिया। इसके बाद जोडर ने लगातार 4 गेम जीते और कमाल के संयम के साथ टीएन के बाएं हाथ के खेलने के तरीके को धीरे-धीरे तोड़ दिया और सेट अपने नाम किया।

सेमी-फाइनल में जगह बनाने के लिए अब उनका मुकाबला दूसरे सीड वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव या इटली के लुसियानो डार्डेरी में से किसी एक से होगा।

मैच के बाद जोडर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं बस मैच खेलने और अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं। इस मैच के अहम पलों को मैंने जिस तरह से संभाला, उससे मैं बहुत खुश हूं। लर्नर एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं।"

इस जीत के साथ ही जोडर 2007 में नोवाक जोकोविच के बाद पहले ऐसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक ही सीजन में कई एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचे हैं। जोकोविच 2007 में, 20 साल के होने से कुछ समय पहले, एक युवा खिलाड़ी के तौर पर इटैलियन ओपन के क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचे थे। राफेल नडाल 2006 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद इस सदी में टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के सेमी-फाइनलिस्ट बने हुए हैं।

--आईएएनएस

पीएके