Aapka Rajasthan

इसरो-यूआरएससी भर्ती 2026: जेआरएफ के 17 पदों पर आवेदन शुरू, 11 जुलाई तक मौका

बेंगलुरु, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, यूआर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बेंगलुरु ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 17 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
इसरो-यूआरएससी भर्ती 2026: जेआरएफ के 17 पदों पर आवेदन शुरू, 11 जुलाई तक मौका

बेंगलुरु, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, यूआर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बेंगलुरु ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 17 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसरो-यूआरएससी की ओर से जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पोस्ट के लिए जारी भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार जेआरएफ के पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इसरो-यूआरएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमई/एमटेक/एमएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी/बिजली इलेक्ट्रॉनिक्स/डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स/माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स/सिग्नल प्रोसेसिंग/वीएलएसआई/एम्बेडेड सिस्टम्स/वीएलएसआई और एम्बेडेड सिस्टम्स/इंजीनियरिंग फिजिक्स/एप्लाइड ऑप्टिक्स या इसके समकक्ष/ऑप्टिकल इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड एमटेक/अनुप्रयुक्त भौतिकी/पदार्थ विज्ञान/पदार्थ इंजीनियरिंग/ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन/डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स/माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स/सिग्नल प्रोसेसिंग/मेकाट्रॉनिक्स/एवियोनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/एयरोस्पेस/थर्मल इंजीनियरिंग/थर्मल साइंस और इंजीनियरिंग/थर्मल साइंस और एनर्जी सिस्टम/एनर्जी सिस्टम में हीट ट्रांसफर/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग/मशीन डिजाइन या इसके समकक्ष पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग, शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य पैमानों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 37,000 से 42,000 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिए जाएंगे। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ, भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि शॉर्ट-लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर केवल ई-मेल से भेजे जाएंगे।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम