Aapka Rajasthan

इजरायल के पीएम नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात स्पष्ट नहीं

तेल अवीव, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार अमेरिका जा सकते हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी।
 

तेल अवीव, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार अमेरिका जा सकते हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी।

अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शनिवार को अमेरिका की यात्रा करेंगे। अधिकारी ने कहा कि नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक होगी या नहीं।

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्राहम इजरायल के प्रमुख समर्थकों में से एक थे, और शनिवार को उनका निधन हो गया था। हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि नेतन्याहू और ट्रंप के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

अगर नेतन्याहू की यह यात्रा तय होती है, तो ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा होगी। उनकी पिछली यात्रा फरवरी के मध्य में हुई थी, जो अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने से कुछ सप्ताह पहले की बात है।

फरवरी 2026 में वो अमेरिका गए थे। ट्रंप और उनके बीच मुलाकात हुई थी जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उसके साथ समझौते की संभावना तलाश रहे हैं। यह बयान नेतन्याहू के साथ तीन घंटे की बैठक के बाद आया था, जिसमें माना गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री अमेरिका से ईरान के खिलाफ और अधिक सख्त सैन्य कार्रवाई की मांग करेंगे।

ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की छठी यात्रा बिना किसी सार्वजनिक बयान के समाप्त हुई थी। इस अचानक आयोजित बैठक के नतीजों की जानकारी ट्रंप ने ऑनलाइन पोस्ट के जरिए दी थी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इसके अलावा कुछ भी निश्चित रूप से तय नहीं हुआ कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहनी चाहिए, ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर ऐसा संभव होता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि यह मेरी प्राथमिकता होगी। अगर ऐसा नहीं होता, तो हमें देखना होगा कि इसका परिणाम क्या होता है।"

--आईएएनएस

केआर/