Aapka Rajasthan

ईशान ने विश्व कप खिताब कजिन को किया समर्पित, फाइनल से पहले कार एक्सीडेंट में गंवाई थी जान

अहमदाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में भी ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम की ऐतिहासिक जीत में यादगार भूमिका निभाई। ईशान ने दो बेहतरीन कैच भी लपके।
 
ईशान ने भारतीय टीम की खिताबी जीत को अपनी कजिन (बहन) को समर्पित किया है, जिनका निधन फाइनल से एक दिन पहले कार एक्सीडेंट में हो गया था।

मैच के बाद ईशान ने कहा, "सच कहूं तो, बीते दिन, एक कार एक्सीडेंट में मेरी कजिन की मौत हो गई। मैंने उनके लिए अच्छा खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की। उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं। आज महिला दिवस है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है।"

ईशान ने कहा कि निजी क्षति के बाद भी हार्दिक की सलाह ने उन्हें शांत रहने और खेल पर ध्यान केंद्रीत करने में मदद की।

टी20 विश्व कप 2026 ईशान किशन के लिए एक तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से दमदार वापसी का बड़ा मंच बना है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी दमदार बल्लेबाजी और बेहतरीन कप्तानी के दम पर झारखंड को चैंपियन बनाने के बाद ईशान किशन की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई थी। उन्हें सीधे न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप टीम में चुना गया। ईशान ने अपनी वापसी को यादगार बनाया और अपनी दमदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को विजेता बनाया।

विश्व कप के लिए सूर्यकुमार यादव से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ईशान ने कहा, "जब सूर्य भाई ने कॉल किया, तो मैंने स्क्रीनशॉट लिया और सोचा कि यह वर्ल्ड कप के लिए है। उन्होंने पूछा कि विश्व कप जीतेगा क्या। मैंने कहा, 'आप भरोसा करोगे क्या?' उन्होंने कहा, 'चल किया।'"

ईशान टी20 विश्व कप 2026 के चौथे और भारतीय टीम की तरफ से दूसरे सफल बल्लेबाज हैं। ईशान ने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए।

--आईएएनएस

पीएके