Aapka Rajasthan

ईरानी शासन को कुचलने का अभ‍ियान तेज, पुलों और ठिकानों को बनाया न‍िशाना: नेतन्याहू

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर जारी कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि ईरानी शासन को कुचलने के अभियान को तेज और बढ़ती ताकत के साथ किया जा रहा है।
 
ईरानी शासन को कुचलने का अभ‍ियान तेज, पुलों और ठिकानों को बनाया न‍िशाना: नेतन्याहू

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर जारी कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा क‍ि ईरानी शासन को कुचलने के अभियान को तेज और बढ़ती ताकत के साथ क‍िया जा रहा है।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि इजरायली पायलटों ने ईरानी वायुसेना ठिकानों, हेलीकॉप्टरों और ट्रांसपोर्ट विमानों पर हमले किए हैं। साथ ही उन रेल पटरियों और पुलों को भी निशाना बनाया है, जिनका इस्तेमाल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स हथियार और सैनिकों की आवाजाही के लिए करते थे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट कर कहा, "मैं आपसे लगातार कहता रहता हूं कि हम ईरानी शासन को कुचल रहे हैं। हम ऐसा और भी ज्यादा जोर-शोर से और बढ़ती हुई ताकत के साथ कर रहे हैं।''

नेतन्याहू ने कहा क‍ि एक द‍िन पहले हमारे पायलटों ने एक ईरानी वायुसेना अड्डे पर ट्रांसपोर्ट विमानों और कई हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया। मंगलवार को रेल पटरियों और पुलों पर हमला किया गया। इनका इस्तेमाल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स करते हैं। वे इनका इस्तेमाल हथियारों के लिए कच्चा माल और उन लड़ाकों को लाने-ले जाने के लिए करते हैं। इनका इस्तेमाल करके वो हम पर, अमेरिका पर और इस क्षेत्र के देशों पर हमला करते थे।

उन्‍होंने बताया क‍ि ये कार्रवाइयों को मैंने रक्षा मंत्री के साथ मिलकर मंजूरी दी है। ये कार्रवाई ईरानी लोगों पर हमला करने के इरादे से नहीं की गई हैं। इसके विपरीत, इनका मकसद उस शासन को कमजोर करना और कुचलना है, जिसने 47 वर्षों से उन पर जुल्म किया है।

नेतन्याहू ने कहा, ''अब यह वह ईरान नहीं रहा, और न ही यह वह इजरायल है। हम सत्ता के संतुलन को एक सिरे से दूसरे सिरे तक बदल रहे हैं।''

एक द‍िन पहले सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई थी कि इजरायल ईरान पर सभी मोर्चों पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा, जब तक कि खतरा टल नहीं जाता और युद्ध के लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। नेतन्याहू ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी और कुद्स फोर्स की यूनिट 840 के कमांडर असगर बाघेरी के मारे जाने का स्वागत करते हुए इजरायल के इस संकल्प को दोहराया।

उन्होंने उन लोगों को गंभीर परिणामों की चेतावनी भी दी जो इजरायल के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं या 'ईरानी दुष्ट धुरी' का निर्माण करते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी