Aapka Rajasthan

ईरानी मंत्री की अपील- 'पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग'

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज को लेकर समझौता करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। इस बीच ईरान के एक मंत्री की अपील सुर्खियों में है। उन्होंने ह्यूमन चेन बनाने की गुजारिश लोगों से की है।
 
ईरानी मंत्री ने “सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों, छात्रों, यूनिवर्सिटी के छात्रों और उनके प्रोफेसरों” से पावर प्लांट के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की अपील की है।

देश के सरकारी टेलीविजन पर सुप्रीम काउंसिल ऑफ यूथ एंड एडोलसेंट्स के सचिव (युवा और खेल मामलों के उपमंत्री) अलीरेजा रहीमी ने एक न्यूजकास्ट में वीडियो कॉल में ह्यूमन चेन की अपील करते हुए कहा, “पावर प्लांट जो हमारी राष्ट्रीय संपत्ति और पूंजी हैं, चाहे किसी भी पसंद या राजनीतिक नजरिए से देखें, वे ईरान और ईरानी युवाओं के भविष्य के हैं।”

रहीमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा, “हम सब हाथों में हाथ डालकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”

ईरान ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) 7 अप्रैल को देशभर के पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि ईरानियों को मानव श्रृंखला बनाने के लिए कहा गया है। ईरान ने पहले भी पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के समय अपनी न्यूक्लियर साइट्स के चारों ओर ह्यूमन चेन बनाई हैं।

2005–2006 में ऐसा हुआ था। सितंबर 2005 में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईईएई) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने नियमों का हवाला दे सख्त कदम की बात कही थी। आरोप था कि ईरान ने यूरेनियम एनरिचमेंट का काम फिर से शुरू कर दिया। इस दौरान, छात्र और समर्थक अक्सर "ह्यूमन शील्ड" बनाने के लिए इस्फाहान यूरेनियम कन्वर्जन प्लांट जैसी जगहों पर इकट्ठा होते थे।

अगस्त 2006 में, ईरान ने एक "हैवी वॉटर प्लांट" का उद्घाटन किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के बढ़ते दबाव का सामना किया, जिसने एनरिचमेंट रोकने की मांग की। तब भी सरकार के समर्थन में ह्यूमन चेन समेत पब्लिक प्रदर्शन किए गए थे।

--आईएएनएस

केआर/