Aapka Rajasthan

आईपीएल अपना विंडो बनाने में सक्षम, इसे बाजार को बदलने के लिए बनाया गया: ललित मोदी

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने फिर से टूर्नामेंट को मौजूदा मार्च-अप्रैल विंडो से हटाकर जनवरी या अक्टूबर-अप्रैल विंडो में शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लीग अपने आप में बड़ी है और इसका ग्रोथ जारी रखने की जरूरत है।
 

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने फिर से टूर्नामेंट को मौजूदा मार्च-अप्रैल विंडो से हटाकर जनवरी या अक्टूबर-अप्रैल विंडो में शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लीग अपने आप में बड़ी है और इसका ग्रोथ जारी रखने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि टूर्नामेंट को एक विंडो की जरूरत है और यह अपना विंडो खुद बनाने में सक्षम है।

आईपीएल के संस्थापक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "ऐसा लगता है कि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर के बारे में एक बुनियादी गलतफहमी है। बहुत सारे क्रिकेट पत्रकार और क्रिकेट प्रशासक या तो डरे हुए या वैल्यू चेन पर ज्ञान देने के लिए मुझसे संपर्क कर चुके हैं। मुझे लगा कि बेहतर होगा कि मैं अपनी बात साफ-साफ बता दूं। आईपीएल को आईसीसी से विंडो लेने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल एक घरेलू टूर्नामेंट है जिसका मालिकाना हक और संचालन बीसीसीआई के पास है। बीसीसीआई तय कर सकती है कि इसे कब आयोजित करना है। बेशक, इंटरनेशनल कमिटमेंट्स और प्लेयर्स की रिलीज को मैनेज करना होगा, लेकिन यह कैलेंडर के किसी खास हिस्से में रहने की आज्ञा लेने से बिल्कुल अलग है।"

उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अब अपनी जगह बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि इंडियन क्रिकेट और विदेशी प्लेयर्स के लिए एक बड़ा कमर्शियल प्लेटफॉर्म बन गया है। यह बड़ी बात है। आईपीएल अब वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करने वाला टूर्नामेंट नहीं है। वर्ल्ड क्रिकेट को वह जगह पहचाननी चाहिए जो आईपीएल ने पहले ही हासिल कर ली है। मैं यह बात ज्यादातर लोगों से बेहतर जानता हूं। मैंने आईपीएल तब बनाया था जब बहुत से लोग मानते थे कि यह कभी नहीं चलेगा।

ललित मोदी ने कहा, "2008 में, इंडिया की मूवी, टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज ने शुरू में सोचा था कि वे इससे मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने बहुत जल्दी सीख लिया कि जब आईपीएल किसी देश का ध्यान खींचता है तो क्या होता है। फिल्म रिलीज पोस्टपोन कर दी गईं, प्राइम-टाइम टेलीविजन में रुकावट आई, और एंटरटेनमेंट शेड्यूल फिर से लिखे गए। आईपीएल ने बॉलीवुड से कोई मौका नहीं मांगा। बॉलीवुड ने आईपीएस के साथ संतुलन बैठा लिया।"

उन्होंने इस टूर्नामेंट की तुलना क्रिकेट के लिए उतनी ही अहमियत से की जितनी प्रीमियर लीग की फुटबॉल के लिए है।

मोदी ने कहा, "अब सोचिए कि आईपीएल अपना खुद का सबसे अच्छा कैलेंडर चुन रहा है। दूसरे लोग इसका काउंटर-प्रोग्राम करने की कोशिश कर सकते हैं। वे ऐसा करने के लिए आजाद हैं। लेकिन कमर्शियल असलियत बहुत ही बेरहम है।

दुनिया के बड़े क्रिकेटर समझते हैं कि आर्थिक मौके कहां हैं। कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट उनकी सालाना क्रिकेट कमाई का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है। यह आर्थिक गतिविधि खत्म नहीं होने वाली है।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल क्रिकेट के लिए वही बन गया है जो इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के लिए है। एक ग्लोबल स्पोर्टिंग और कमर्शियल पावरहाउस जिसमें बड़े इकोसिस्टम को आकार देने की क्षमता है। ईपीएल की तरह, इसकी ताकत प्रोडक्ट, क्लब, सपोर्टर, टैलेंट और कमर्शियल मॉडल से आती है—न कि कॉम्पिटिशन करने वालों से कैलेंडर खाली करने के लिए कहने से।"

अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 भी 2010 के दशक की शुरुआत में सबसे आकर्षक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में से एक थी। पिछले कुछ सालों में, इस टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने के लिए आवाजें उठ रही हैं, जो दुनिया भर की टॉप लीग टीमों को फुटबॉल में यूरोपियन चैंपियंस लीग की तरह एक वैश्विक क्लब टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार करता है। हालांकि, मोदी इसे फिर से शुरू करने के पक्ष में नहीं थे।

उन्होंने कहा, "मैं चैंपियंस लीग टी20 को फिर से शुरू करने का समर्थन क्यों नहीं करता? मैं ओरिजिनल चैंपियंस लीग कॉन्सेप्ट बनाने में शामिल था। अपने समय में यह कमर्शियल तौर पर सही था। लेकिन दुनिया बदल गई है। आज, आईपीएल फ्रेंचाइजी ओनरशिप ग्रुप कई इंटरनेशनल टी20 लीग में फैल गए हैं। कॉमन ओनरशिप वाली टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने की संभावना से गवर्नेंस और 'हितों के टकराव' के सवाल उठते हैं।"

मोदी ने कहा, "इससे भी जरूरी बात यह है कि उन्हीं खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सर और लगातार बढ़ते क्रिकेट कैलेंडर के लिए मुकाबला करने वाला एक और टूर्नामेंट क्यों बनाया जाए? हमें एक और कॉम्पिटिशन की जरूरत नहीं है। हमें उस कॉम्पिटिशन को और मजबूत करने की जरूरत है जो पहले से ही काम कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "मेरा प्रस्ताव है कि आईपीएल को अप्रैल-मई की बढ़ती गर्मी से हटाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। इसे जनवरी या अक्टूबर में शुरू किया जा सकता है। इसका मकसद आर्थिक विकास का बढ़ावा, खेलने के बेहतर हालात, ज्यादा वैल्यूएबल ब्रॉडकास्टिंग इन्वेंट्री (विज्ञापन दिखाने का वह सबसे कीमती समय या स्लॉट, जिसकी डिमांड बाजार में सबसे ज्यादा होती है) और इंडियन क्रिकेट के लिए लंबी अवधि के लिए आर्थिक विकास का ढांचा होना चाहिए।"

मोदी ने कहा, "बीसीसीआई के पास संपत्ति है। उनके पास दर्शक है। उसके पास कमर्शियल ताकत है। उसका इस्तेमाल करने के लिए उनके पास आत्मविश्वास होना चाहिए। आईसीसी और दूसरे क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक वास्तविकता को पहचानना चाहिए और उसके आस-पास संरचनात्मक तरीके से काम करना चाहिए। आईपीएल से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह हमेशा के लिए एक पुराने वैश्विक कैलेंडर को सब्सिडी देगा।"

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर आखिर में आयोजकों को नुकसान हो सकता है। दीवार पर लिखा हुआ पहले से ही साफ है। बदकिस्मती से, कुछ लोग इसे तभी पढ़ते हैं जब यह बैलेंस शीट पर दिखता है। आप कल के क्रिकेट को कल की अर्थव्यवस्था पर नहीं चला सकते। आईपीएल कभी भी मार्केट को फॉलो करने के लिए नहीं बनाया गया था। इसे मार्केट को बदलने के लिए बनाया गया था।"

--आईएएनएस

पीएके