Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जोश हेजलवुड की वापसी

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरसीबी की निगाहें इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।
 
आईपीएल 2026: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जोश हेजलवुड की वापसी

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरसीबी की निगाहें इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होंगी।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इस मैच में आरसीबी एक बदलाव के साथ उतरी है। जोश हेजलवुड को जैकब डफी के स्थान पर मौका दिया गया है। वहीं, एलएसजी ने प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है: पिच अच्छी है, पहले बॉलिंग करो, इसका फायदा उठाओ और विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ। इस पिच पर घास बिल्कुल नहीं है, यह अच्छी दिख रही है। टीम के लिए हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अलग-अलग मौकों पर आकर अपनी भूमिका निभा रहा है। टीम में एक बदलाव है। हेजलवुड को डफी की जगह शामिल किया गया है।"

दूसरी तरफ, डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है। यह बैटिंग के लिए एक अच्छी पिच है। चाहे हम पहले बैटिंग करें या बाद में, हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम बहुत ज्यादा सोचने-विचारने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अपनी टीम पर भरोसा रखें और अच्छा खेलें। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"

आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। इस टीम ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से मात दी, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए आरसीबी के विजयरथ को रोका। अपने अगले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ, एलएसजी को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से अगले मैच को गंवाना पड़ा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

--आईएएनएस

आरएसजी