Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: आरसीबी-जीटी के बीच फाइनल का क्रेज, होटल-फ्लाइट्स के किराए में भारी इजाफा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा, जिससे पहले होटल और फ्लाइट टिकटों के दाम में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।
 
एक ओर आरसीबी की टीम में विराट कोहली और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ जीटी शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाडियों से सजी है, जिसने फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले 30 और 31 मई के दौरान अहमदाबाद के अधिकतर होटल हाउसफुल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो 17,000 से 35,000 हजार रुपए तक किराया चुकाना पड़ सकता है।

अहमदाबाद में मशहूर होटलों के किराए में भारी इजाफा देखने को मिला है। यहां एक रात का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आमतौर पर मई के अंत को होटल इंडस्ट्री के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार अहमदाबाद के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही है।

इस सीजन आरसीबी ने लीग चरण के दौरान 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए थे। क्वालीफायर-1 मे सनराइजर्स हैदराबाद को 92 रन से रौंदकर टीम ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी तरफ, जीटी ने लीग चरण में 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन क्वालीफायर-1 में उसे आरसीबी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, क्वालीफायर-2 में इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिली है। 24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में इस टीम के खिलाफ दमदार जीत हासिल की।

--आईएएनएस

आरएसजी