Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का दबदबा, एमआई पर धमाकेदार जीत के साथ बनी नंबर वन

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।
 
मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 60 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली नाबाद 112 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 112 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर बनाए 66 रनों की मदद से 16.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। आइए देखते हैं कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम कहां है।

पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हो गए हैं।

आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, एलएसजी 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास ही है। कोहली ने 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है।

--आईएएनएस

पीएके