Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हुए प्रभसिमरन, भुवनेश्वर के सिर सज रही पर्पल कैप

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गुरुवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराया। पीबीकेएस की तरफ से प्रभसिमरन सिंह अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 32 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। अर्धशतकीय पारी के साथ ही प्रभसिमरन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
 
प्रभसिमरन 12 मुकाबलों में अब तक 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 439 रन बना चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर आ गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा 508 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा बरकरार है। क्लासेन को कड़ी टक्कर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन से मिल रही है, जो 12 मुकाबलों में 501 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली 12 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 मुकाबलों में 481 रनों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केएल राहुल 12 मुकाबलों में 477 रन बनाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 11 मुकाबलों में 467 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में छठे नंबर पर चल रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रन बनाकर सातवें नंबर पर हैं।

पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। भुवनेश्वर ने इस सीजन अब तक 12 मुकाबलों में 22 विकेट चटकाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेल रहे कगिसो रबाडा 12 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 19 विकेट लेकर सूची में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे प्रिंस यादव 11 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। राशिद खान 16 विकेट लेकर पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी इतने ही विकेट (16 विकेट) संग पर्पल कैप की रेस में छठे नंबर पर हैं।

--आईएएनएस

एसएम/एएस