Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत करेगी आरसीबी के प्लेऑफ की टिकट को लगभग पक्का

रायपुर, 12 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।
 
आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत करेगी आरसीबी के प्लेऑफ की टिकट को लगभग पक्का

रायपुर, 12 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।

मौजूदा चैंपियन आरसीबी इस सीजन 11 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 3 में से 1 मुकाबला अपने नाम कर सकी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से जीत ने टीम के मनोबल को बढ़ाया है। प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद केकेआर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी। आरसीबी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का कर लेगी।

दूसरी तरफ, केकेआर को सीजन के शुरुआती दौर में संघर्ष करना पड़ा। यह टीम शुरुआती 6 में से एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी। प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान के करीब रहने के बाद, केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ जोरदार वापसी की है और अब वे टॉप-चार में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। केकेआर 10 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 9 अंक हैं।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 15 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।

--आईएएनएस

आरएसजी