Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: हेजलवुड और कमिंस के शुरुआती मुकाबले खेलने की संभावना कम

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बिना अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार नजर आ रही है, जो फिलहाल चोटों से भरे घरेलू सीजन से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इस चोट की वजह से वह पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे।
 
आरसीबी के स्टार गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जब वह ठीक हुए, तब उनकी एड़ी में तकलीफ शुरू हो गई। आईपीएल 2026 में वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल सकेंगे।

आईपीएल में देर से आने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेजलवुड के साथ एक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम भी जुड़ने की संभावना है। उम्मीद है कि कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जुलाई में लगी पीठ की हल्की चोट से उबरने के लिए कमिंस रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने एशेज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था। जोश हेजलवुड के साथ पैट कमिंस को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने पिछले कुछ महीनों से इन दोनों मुख्य खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर बनाए रखी है। इससे दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल वे सीजन के एक बड़े हिस्से में खेलने की दौड़ में पूरी तरह से बने हुए हैं।

आईपीएल में हिस्सा लेने वाले अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस हफ्ते के आखिर में भारत के लिए रवाना होने वाले हैं, जिनमें से कुछ खिलाड़ी शनिवार को रवाना होंगे।

ऑस्ट्रेलिया अगस्त से करीब 16 महीनों के एक व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिससे पहले कमिंस और हेजलवुड को पूरी तरह से फिट होना होगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के विदेशी टेस्ट दौरे करेगी। इस बीच साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी खेला जाएगा।

--आईएएनएस

आरएसजी